चंडीगढ़ , सितंबर 15 -- संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।
नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से समाज में विशेष उत्साह है। समारोह में पंजाब के विभिन्न जिलों सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा तथा उत्तराखंड आपदा प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन विनय रोहिल्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित