संत कबीर नगर , जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश से संत कबीर नगर जिले में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चला कर 225 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया तथा छह लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने यहाँ बताया कि आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद एवं मेंहदावल ने संयुक्त रूप से ग्राम अशरफपुर, अमाहवा तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन दबिश अभियान चलाया। जिसमें अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 225 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा छह लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा ताकि कच्ची शराब बनाने वालों को रोक लगायी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित