संत कबीर नगर , मई 24 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना बखिरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामलें में रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि थाना बखिरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में ग्राम काटामान सिंह निवासी एक अभियुक्त अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिन्दू देवी-देवताओं के सम्बन्ध में एक अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था । इस आपत्तिजनक पोस्ट के कारण थाना स्थानीय में तनाव व्याप्त होने तथा लोक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर संभावना उत्पन्न हो गयी थी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित