संतकबीर नगर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में सोमवार को एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि 28 जून को ग्राम प्रजापतिपुर अकबरी बेगम पत्नी अब्दुल कादिर ने थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाल अपचारी ने उनके पुत्र को जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी पकड़ लिया है । साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित