संत कबीर नगर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में दो, तीन और चार जुलाई को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 12436 परीक्षार्थी शामिल होगें। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में परीक्षा-2026 (टीईटी) को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। परीक्षा प्रतिदिन प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित