संत कबीर नगर , मार्च 11 -- ) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोप किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने 28 फरवरी को थाना धनघटा पर बाल किशोर के विरुद्ध तहरीर दिया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज दुल्हापार चौराहे के पास से बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित