संतकबीरनगर , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दबिश देकर 120 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया। पुलिस उपाधीक्षक सदर अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस व आबकारी टीम ने खलीलाबाद स्थित मॉडल शॉप और अन्य दुकानों का डिजिटल अल्कोहल मीटर से भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम अशरफपुर, थाना दुधारा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी दबिश दी। संयुक्त टीम ने गांव के सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली।अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से तैयार किया जा रहा लगभग 120 किलोग्राम महुआ लहन बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित