संतकबीरनगर , जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्त ईश्वर उर्फ कुनरू व चन्दन को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 29 जून को रामकिशुन ने प्रार्थना पत्र दिया था कि 25 जून को इन बदमाशों ने छोटे को लाठी-डण्डों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण को आज गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित