संतकबीरनगर , अगस्त 04 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 1250 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान जुगनू पासवान पुत्र शारदा प्रसाद निवासी भैरोपुर कूड़ाघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है। उसे मगहर स्थित संतकबीर ताना-बाना भवन के पीछे से बीती देर रात पकड़ा गया।

क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग और क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। जुगनू पासवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त जुगनू पासवान का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित