संतकबीरनगर 20सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की थाना धनघटा पुलिस ने एक किलो 270 ग्राम गाँजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने यहाँ बताया कि प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र बुझारत निवासी औराडांड़ टोला पाण्डेयपुरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को रणजीत बाबा के स्थान के पास से 01 किलो 270 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 659/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित