संतकबीरनगर , अगस्त 07 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि खलीलाबाद कोतवाली में पंजीकृत बीएनएस से संबंधित अभियुक्त तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले को गिरफ्तार किया गया है। तबरेज मड़या, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। सीओ ने बताया कि अपहृता के पिता ने दिनांक 02.08.2026 को खलीलाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित