संतकबीरनगर , अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने यहाँ बताया कि थाना महुली पुलिसधारा 376(1)/352/504/506/323 भादवि व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गुलाब उर्फ सच्चिदानन्द को आज नाथनगर चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा चार अगस्त को थाना महुली पर उसके साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित