संतकबीरनगर , सितंबर 12 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरई टोला मोहल्ले में शनिवार सुबह एक 22 साल के पॉलिटेक्निक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतक की पहचान मुन्ना चौरसिया के रूप में हुई है। वह सुभाष प्रसाद चौरसिया का बेटा था और बरई टोला, खलीलाबाद का रहने वाला था। मुन्ना गोरखपुर के एक पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।

सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि शनिवार सुबह मुहल्ला बरईटोला निवासी युवक के अज्ञात कारणों से अपने घर की छत की कुंडी में दुपट्टे से फांसी लगाने की सूचना खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को मृतक के परिजनों ने दी। बरदहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित