संतकबीरनगर , जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ मशालू को छिरिया पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां ने 22 जनवरी को अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के आरोप में उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त राकेश राजभर को फत्तेपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। 29 जनवरी को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित