संतकबीरनगर , अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने दो लाख रूपये की धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 56 हजार रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट वीडीआई कार और एक बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने यहाँ बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी अजय सिंह की संयुक्त टीम ने आज ग्राम बयारा से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी (निवासी कमोखर, थाना मुंडेरवा, बस्ती), पिन्टू (निवासी पारा हरिगोविन्द, थाना धनघटा, संतकबीरनगर, रामबहादुर शर्मा निवासी दुघरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर और रामनयन यादव निवासी गौरापार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित