संतकबीरनगर , जून 17 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को बताया कि महुली पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार को आज राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
उन्होंने बताया कि 16 जून को पीड़िता द्वारा थाना महुली उक्त अभियुक्त के विरुद्ध उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने तथा धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित