संतकबीरनगर , सितंबर 15 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री की सूचना पर आबकारी आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत पुलिस एवं आबकारी विभाग ने बेलहर कला थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेंहदावल बसंत प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने ग्राम भिड़ौरा पिकौरा और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी गई। जिलाधिकारी श्री कुमार ने यहाँ बताया कि दबिश के दौरान टीम ने मौके से करीब 90 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया। वहीं चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित