संतकबीरनगर , मई 08 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मलोरना गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। यह घटना तब हुई जब घर के अधिकांश सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने बस्ती गए हुए थे।
सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि परिवार सदस्यों के अनुसार परिवार के अधिकांश सदस्यों के रिश्तेदार की शादी में जाने के कारण घर में केवल प्रीति चौधरी और उनकी सास मौजूद थीं। दोनों रात में सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। उन्होंने कमरों में रखे सामान को खंगाला और कीमती जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित