संतकबीरनगर , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक में सिलेंडर संकट से परेशान लोगों ने खलीलाबाद-बखिरा मार्ग जाम कर दिया। यह प्रदर्शन बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर स्थित एक गैस एजेंसी पर कथित मनमानी के विरोध में किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार और बखिरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया। सीओ ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था को सुधारा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित