संतकबीरनगर , नवंबर 04 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के दो थाना क्षेत्रों महुली व कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने यहाँ बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना महुली हरेन्द्र पाठक की गठित टीम द्वारा धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ संजू निषाद पुत्र राधेश्याम निवासी भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज ग्राम भेलवासी से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे की गठित टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र शर्मानन्द उर्फ शर्मा सिंह निवासी थवईपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज पायलपार गेट भुवरिया रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित