संतकबीर नगर , नवंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में छप्पर के घर में आग लगने से गाय की मृत्यु हो गई तथा गाय को बचाने के कोशिश में दो व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गए।

सरकारी सूत्रों के अनुसार छोटे लाल ग्राम बंधुपुर के छप्पर के घर में ठंडक से बचने के लिए आग जलाई गई थी लेकिन किसी कारण वश छप्पर के घर में ही आग लग गई। छप्पर के घर में भूसा भी रखा हुआ था जिसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। इसी छप्पर के घर में गाय भी बंधी हुई थी। जिसकी आग में झुलस जाने से मृत्यु हो गई। जबकि गाय को बचाने की कोशिश में छोटेलाल (35) तथा रामचंद्र( 32 )आंशिक रूप से झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित