संतकबीरनगर , अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार को बताया कि कोतवाली खलीलाबाद थाने में दर्ज एक मामले में संबंधित धाराओं के तहत वांछित अभियुक्त शिवम गुप्ता पुत्र टुनटुन गुप्ता निवासी परसवा को हड़िया ओवरब्रिज (बस्ती) के पास से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने 26 मार्च को आरोपी के विरुद्ध पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया तथा अपहृत युवती को बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित