संतकबीरनगर 20अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार चौधरी पुत्र बिन्देश्वरी, निवासी ग्राम भैंसासेहरी, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। उसे 20 अप्रैल 2026 को उसके रिश्तेदार के घर ग्राम बरहट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित