संतकबीरनगर 21जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद संतकबीरनगर जनपद में थाना मेहंदावल पुलिस द्वारा शादी का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि थाना मेहंदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 252/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त विनोद यादव निवासी ग्राम गगनई राव थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को आज गगनई राव से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आज ही थाना मेंहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित