संतकबीरनगर , सितंबर 08 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन से सात सितंबर तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहाँ बताया कि चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा पुलिस ने कार्रवाई की। थानावार बरामदगी में कोतवाली खलीलाबाद से 62 किलो 300 ग्राम, दुधारा से 13 किलो 600 ग्राम, महुली से 56 किलो 200 ग्राम और बखिरा थाना क्षेत्र से 114 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित