पटना , अप्रैल 11 -- संजीवनी मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ,पटना जिले के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 50.75 करोड़ के निवेश से एक एकीकृत डाटा सेंटर, कॉल सेंटर एवं फिल्म एडिटिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी।

बिहार में औद्योगिक निवेश का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यह पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर आईटी एवं डिजिटल सेवाओं तक विस्तार ले चुका है। इसी क्रम में, राज्य को टेक्नोलॉजी-आधारित उद्योगों के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है।

संजीवनी मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 50.75 करोड़ के निवेश से एक एकीकृत डाटा सेंटर, कॉल सेंटर एवं फिल्म एडिटिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 450 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित