पटना , मार्च 03 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

श्री सरावगी ने श्री नबीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत तय है।

‎श्री सरावगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय न केवल समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से दिया गया सम्मान है, बल्कि परिश्रम को दिया गया तरजीह भी है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन और शिव कुमार उर्फ शिवेश राम और उपेन्द्र कुशवाहा का राज्यसभा पहुंचना न सिर्फ उच्च सदन में बिहार की आवाज को और बुलंद करेगा, बल्कि सदन में बिहार को विकसित बनाने की गति को और बल देगा।

‎ श्री सरावगी ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के इस निर्णय के लिए आभार जताते हुए श्री नबीन और शिवेश कुमार को जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को भी जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ राजग को राज्यसभा में मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित