अलवर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान के अलवर में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजयशर्मा ने अलवर नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वकनमन किया।
इस दौरान निगम परिसर रामधुनी से गूंज उठा और गांधीजी के आदर्शों एवं उनके विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम में अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता, पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
निगम परिसर में रामधुनी के आयोजन के बीच गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। श्री शर्मा ने गांधीजी के जीवन और उनके विचारों को देश के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित