मुंबई , अप्रैल 14 -- बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है।

लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म 'आखिरी सवाल' का दमदार टीज़र रिलीज किया है, जो फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और गहरा कर देता है। इसकी शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती है जिसे पूछने की हिम्मत कम ही लोगों ने दिखाई है। साल 1934 में जब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के फाउंडर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी के बीच वह ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी, तो असल में उनके बीच क्या बात हुई थी? टीज़र में उनकी बातचीत और मुलाकात की एक बहुत ही दमदार झलक दिखाई गई है, जिसे काफी ड्रामेटिक तरीके से पेश किया गया है। इसका अंदाज काफी बेबाक और सीधा है, जिससे लगता है कि फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने की कोशिश करेगी जो अब तक बंद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित