चेन्नई , अगस्त 04 -- भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी संजय घोष ने चेन्नई में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफ़िकेशन (सीबीएफसी) के क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया है।
श्री घोष ने 1991 में ग्रुप 'बी' अधिकारी के तौर पर भारतीय सूचना सेवा में सेवायें शुरू की थीं और 2015 में उन्हें ग्रुप 'ए' अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत कई मीडिया इकाइयाें में काम किया है, जिनमें आकाशवाणी, डीडी तमिल और पत्र सूचना ब्यूरो शामिल हैं।
गौरतलब है कि श्री घोष अभी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग के उप निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। साथ ही, वह प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो में उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। अब उन्होंने सीबीएफसी, चेन्नई के क्षेत्रीय अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी ग्रहण कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित