नयी दिल्ली , सितंबर 03 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति का पुनर्गठन किया है।

लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सचिवालय ने बताया कि नयी समिति गम 26 सितंबर से प्रभावी हो गयी है। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। लोकसभा कोटे का एक पद फिलहाल रिक्त है। लोकसभा सदस्यों में सी.एन. अन्नादुरई, डॉ. रबींद्र नारायण बेहेरा, अनूप संजय धोत्रे, डॉ. निशिकांत दुबे, रंजीत दत्ता, मद्दिला गुरुमूर्ति, विजय कुमार हांसदक, एस. सुपोंगमेरेन जमीर, डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे, पूनमबेन हेमतभाई माडम, कुमार मंडल, जी कुमार नायक, शफी परमबिल, एम के विष्णु प्रसाद, कंगना रनौत, राधेश्याम रथिया, रामाश्याम रघुराम रेड्डी, एम पी अब्दुस्समद समदानी, देवेश शाक्य और विष्णु दत्त शर्मा शामिल हैं।

राज्यसभा से रजनीश कुमार अग्रवाल, संजय भाटिया, भाष्यम राम कृष्णा, राजीव कुमार, क्रिस्टोफर मणिकम, अमर पाल मौर्य, कनद पुरकायस्थ, एस. निरंजन रेड्डी, कार्तिकेय शर्मा और लहर सिंह सिरोया समिति के सदस्य होंगे।

नयी समिति संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर संसद की ओर से विचार-विमर्श और निगरानी का काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित