उज्जैन , अक्टूबर 16 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत द्वारा 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले युवा कार्यकर्ता शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उज्जैन के हासामपुरा स्थित शिविर स्थल पर भूमि पूजन किया गया।
संघ के जिला प्रचार प्रमुख द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, खंड संघचालक गोपाल प्रजापत ने भूमि का वास्तु पूजन किया। शिविर में मालवा प्रांत के लगभग पांच हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।
भूमि पूजन के साथ शिविर की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई। शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व, संगठनात्मक कौशल, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित