रायपुर , मई 04 -- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए अलका लांबा ने विधायक संगीता सिन्हा को राज्य महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, संगीता सिन्हा आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद का दायित्व संभालेंगी। संगठन में यह बदलाव आगामी राजनीतिक रणनीति और ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस नियुक्ति के बाद महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में काम तेज किया जाएगा। विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर रहेगा, जिससे आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती मिल सके।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में ऊर्जा और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित