संगारेड्डी , अगस्त 12 -- तेलंगाना के संगारेड्डी सरकारी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान 33 वर्षीया गर्भवती महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
चौटाकुर मंडल के बद्रीगुडेम गांव की निवासी अनीता को प्रसव के लिए 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुधवार सुबह अनीता को अचानक दौरे पड़े, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। अनीता के रिश्तेदारों का आरोप है कि समय पर चिकित्सा न मिलने और डॉक्टरों एवं अस्पताल कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण अनीता की जान गयी है। आक्रोशित परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित