प्रयागराज , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम आए एक व्यक्ति की नाव पर सैर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

नाव पर दिल का दौरा पड़ने का यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गत 15 जुलाई की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार विष्णु ठाकुर (38) मथुरा से अपने परिवार के साथ प्रयागराज घूमने आए थे। जिस दौरान वह नाव पर संगम में लाइफ जैकेट पहनकर सैर कर रहे थे तभी उनको अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह नाव पर ही वह लुढक गए। वीडियो में एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है,आनन फानन में परिजन विष्णु ठाकुर को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बरसाना निवासी विष्णु ठाकुर मथुरा के भाजपा जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के चचेरे भाई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित