, Sept. 8 -- कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवम तथा मंत्रा सोशल के स्टेट लीड नीरज दास गुरु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, शिक्षकों के क्षमता संवर्धन, बच्चों के सीखने के प्रतिफल में सुधार, विद्यालय अनुश्रवण तथा संकुल स्तर पर शैक्षणिक सहयोग की कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

मंत्रा सोशल के स्टेट लीड नीरज दास गुरु ने संकुल समन्वयकों की भूमिका और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यशाला में नोडल पदाधिकारी आर.पी. सिंह, मास्टर ट्रेनर राकेश भारती और श्वेता गुप्ता ने संकुल समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें जिले के सभी संकुल समन्वयकों ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित