नयी दिल्ली , सितंबर 01 -- राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में तीन और चार सितंबर को दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया।

भगवान कृष्ण के भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करने किए इस महोत्वस का आयोजन इस्कॉन द्वारका की ओर से किया जा रहा है। इस जन्माष्टमी पर भगवान को माखन मिश्री सहित सौ प्रकार के 56 भोग अर्पण किए जाएँगे।

बरी-वरी बैंड के प्रमुख कलाकार अमल कृष्ण दास कृष्ण जन्माष्टमी के इस अवसर बाँसुरी वाद्य के साथ एक जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। इसमें अन्य कलाकारों का पारंपरिक संगीत और आधुनिक बीट्स का भी अद्भुत संयोजन भी देखने को मिलेगा। अमल कृष्ण दास कृष्ण भक्त होने के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफ़ेसर भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित