देवबंद (सहारनपुर) , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिध्दपीठ श्री राधावल्लभ मन्दिर में श्रीराधा नवरंगीलाल जी का झूला उत्सव श्रावण शुक्ल हरियाली तीज से शुरू होकर रक्षाबंधन तक बडे धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।
देवबंद नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा में स्थित प्राचीन श्रीराधाबल्लभ मन्दिर में झूला उत्सव श्रावण शुक्ल दामोदर दास "सेवक जी" के जन्मोत्सव से प्रारम्भ होकर रक्षाबंधन 28 अगस्त पूर्णिमा की रात्रि बेला तक प्रतिदिन चलता रहेगा। इस दौरान श्री जी को नयी पौशाक नित्य धारण कराई जाती है और श्री जी के श्रंगार की अद्भुद छठा रहती है।
आज के झूला उत्सव पर वैष्णवों के मंगल गीत गायन की होड लगी रही। आज का मुख्य पद सखी री दोऊ झूमल नवल किशोर श्री जी का विलक्षण दर्शन कर वैष्णवी गद गद हो गये। श्रीराधानवरंगी लाल जी झूला झूले हित महाप्रभु बने आधार, झूला झूले, आज श्री जी की मंहेदी ने सबके हाथ रंग दिये। श्री नवरंगीलाल जी के सेवादार श्रीहित गोस्वामी नीरज लाल जी महाराज, श्रीहित गोस्वामी अभिषेक लाल जी महाराज ने बताया कि झूला उत्सव श्रीराधाबल्लभ मन्दिर सेवक दामोदर के जन्मोत्सव से प्रारम्भ होकर रक्षाबंधन 28 अगस्त रात्रि बेला तक मन्दिर प्रांगण प्रतिदिन चलेगा। इस अवसर परश्रीराधाबल्लभ मन्दिर सेवादार गोस्वामी श्रीहित आचार्य नवनीत लाल, अमित कंसल, प्रदीप गोयल, विकास चौधरी, अजय टण्डन, डा.बिजेंद्र गोयल, छत्रपाल शर्मा समेत बडी संख्या में महिला श्रद्धालु और बच्चें भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित