उज्जैन , अगस्त 16 -- मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में 15 अगस्त को देशभर से आए 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की विज्ञप्ति के अनुसार श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में 122.165 क्विंटल लड्डू खरीदे, जिससे मंदिर समिति को 54 लाख 69 हजार 800 रुपये की आय हुई।
वहीं ऑनलाइन टिकट के माध्यम से 27 हजार 953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 रुपये तथा काउंटर टिकट के माध्यम से 15 हजार 200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार ऑनलाइन एवं काउंटर टिकट से कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 रुपये की आय हुई। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित