देहरादून/ऊखीमठ , मई 12 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद स्थित श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी ने मंगलवार को यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित