जम्मू , अगस्त 17 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित