पटना , सितंबर 03 -- पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल के मैदान में युथ अलांयंस फोर सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री कृष्णोत्सव समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर नीतीश कुमार ने उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की एवं भगवान श्री कृष्ण के आदर्शो को अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नीतीश कुमार के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुये राधा-कृष्ण फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं दही-हांडी प्रतियोगिता में विजय होने वाले प्रतिभागियों के बीच पुरूस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम के निवेदक सायन कुणाल ने कहा कि नीतीश कुमार के आगमन से समारोह की भव्यता और बढ़ गयी।

समारोह में उपस्थित लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके कर्म, सत्य, धर्म और लोक-कल्याण के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, नई पीढ़ी को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस समारोह में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी एवं विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सांसद श्रीमती साम्भवी चौधरी भी उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित