वाराणसी , मई 21 -- श्री काशी विश्वनाथ धाम में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का नया मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में काफी असंतोष है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न मीडिया माध्यमों पर प्रसारित एक वीडियो तथा संबंधित बयानों के संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बुधवार को प्रातःकाल काशीवासियों के लिए निर्धारित दर्शन समय में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धनराशि छीन ली गई।

उक्त प्रकरण में सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया माध्यमों पर प्रसारित वीडियो का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कथित वीडियो किस स्थान का है। उपलब्ध वीडियो के आधार पर घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित