ग्लासगो , जुलाई 28 -- श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर बैकस्ट्रोक के हीट 4 में 55.58 सेकंड का समय लिया और पांचवें स्थान पर रहे। कुल मिलाकर वे 13वें स्थान पर रहे और सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया।

यह भारतीय तैराक आज रात सेमीफ़ाइनल के लिए फिर से पूल में उतरेगा, जो भारतीय समयानुसार रात 1:33 बजे शुरू होगा।

साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ़्लाई सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए :साजन प्रकाश अपनी हीट में 24.94 सेकंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। कुल मिलाकर वे 28वें स्थान पर रहे और सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए। सभी हीट में से केवल टॉप 16 तैराक ही आगे बढ़ पाए।

साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में आठवें स्थान पर रहे :साजन प्रकाश पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई फ़ाइनल में 1:58.05 के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। वे गोल्ड मेडल जीतने वाले न्यूज़ीलैंड के लुईस क्लेयरबर्ट से तीन सेकंड पीछे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित