ग्लासगो , जुलाई 24 -- भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने तैराकी प्रतियोगिता के पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीहरि ने हीट्स में 25.52 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह 16 क्वालीफायर में 14वें सबसे तेज तैराक रहे और अब आज ही होने वाले सेमीफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित