श्रीगंगानगर , सितंबर 25 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।

श्री कुमार ने सीधे मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार लेघा को पांच मतों से पराजित किया। श्री सुशील कुमार को 15 मत मिले जबकि श्री लेघा ने 10 मत हासिल किए। उल्लेखनीय है कि 25 सीटों वाली इस नगरपालिका में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 जबकि चार निर्दलीय पार्षद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित