राजशाही , अप्रैल 22 -- चामरी अटापट्टू ( तीन विकेट और 40 रन), हर्षिता समरविक्रमा (50) और हंसिमा करुणरत्ने (40) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 70 गेंदों शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।
आज यहां बंगलादेश की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान चामरी अटापट्टू की अगुवाई में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बंगलादेश की पूरी टीम को 45 .5 ओवरों में 165 रन के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। सरमिन सुल्ताना ने (25), नाहिदा अख्तर ने (20), रितु मोनी ने (17), शोर्ना अख्तर (16) और राबिया खान ने (15) रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
श्रीलंका महिला टीम की ओर से चामरी अटापट्टू ने तीन विकेट लिये। मल्की मदारा, निमाशा मीपेज और इनोका राणावीरा को दो-दो विकेट मिले। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित