कोलंबो , मई 18 -- श्रीलंका और भारत के बीच अगस्त महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मैच की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं। यह सीरीज़ मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चरण का हिस्सा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि मैच 15 से 27 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने मैचों के लिए दो सप्ताह का कार्यक्रम तय किया है। हालांकि, भारत के श्रीलंका दौरे पर टी-20 सीरीज को लेकर असमंजस बना हुआ है। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इस दौरे में कौन से तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जोड़े जाने थे।
ये दो टेस्ट लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के बाद होंगे, जो नौ अगस्त को खत्म होगी और तय कार्यक्रम की जानकारी सीरीज़ से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ साझा कर दी गई है, जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित