चेन्नई , जुलाई 23 -- श्रीलंका नौसेना ने कल शाम तमिलनाडु के नौ मछुआरों को कथित तौर पर उनके क्षेत्रीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिणी रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम द्वीप के रहने वाले इन मछुआरों को पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करके उनके क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंका ले जाया गया और वहां के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित