कोलंबो/नयी दिल्ली , मई 10 -- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रविवार को तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को बधाई देते हुए दोनों क्षेत्रों के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र किया।
श्री दिसानायके ने सोशल मीडिया पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच यह रिश्ता पीढ़ियों से चले आ रहे लोगों के आपसी जुड़ाव से और मजबूत हुआ है।
उन्होंने लिखा, "श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से चले आ रहे लोगों के आपसी जुड़ाव से जुड़े हुए हैं।" उन्होंने दोनों देशों के बीच भविष्य में अपार आर्थिक संभावनाओं और अवसरों की बात करते हुए कहा कि श्रीलंका और भारत अपने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा कर रहे हैं और अपनी साझेदारी को मजबूत बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित